दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में उग्रवाद प्रभावित राज्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री M Yogi Adityanath कहा कि नक्सल व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पीएसी, सीआरपीएफ व जनपदीय पुलिस द्वारा कॉम्बिंग, सर्चिंग व पेट्रोलिंग आदि की कार्यवाई की जाती है। इसी क्रम में आवश्यकता पड़ने पर एटीएस व आतंकवाद निरोधी दस्ते द्वारा भी कार्यवाई की जाती है। राज्य सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसे स्रोत बिंदुओं पर कड़ी नज़र रखे हुए है, जहां से नक्सलियों के लिए धन की उगाही की संभावना बन सकती है। ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर कार्यवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समय-समय पर अंतर्राज्यीय समन्वय गोष्ठी का आयोजन कर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त ऑपरेशन भी किए जाते हैं। इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है। सोनभद्र के पीपर खाड़ में 480 छात्रों की क्षमता वाला एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय निर्माणाधीन है। सोनभद्र में कौशल विकास के लिए भवन का निर्माण भी पूरा किया जा चुका है। सोनभद्र की घोरावल तहसील में आईटीआई के मुख्य भवन का कार्य पूरा किया जा चुका है व प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हालांकि, अभी छात्रावास के भवन का निर्माण प्रारम्भ होना है।