आदरणीय सुषमा दीदी की जिह्वा पर साक्षात सरस्वती विराजती थीं। जो काम वो करती थीं, उस पर प्रतिष्ठा पाती थीं। संगठन का काम उन्होंने किया, तो अद्भुत तरीके से किया। कुशल संगठक, कुशल प्रशासक थीं। जो भी मंत्रालय उन्हें मिला, विदेश मंत्री सहित, उन्होंने उस काम को बेहतर अंजाम दिया। देश की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में बढ़ाया। मध्यप्रदेश से, विदिशा से, वहाँ की जनता से और मुझसे गहरा रिश्ता था। विदिशा से दो बार उन्होंने चुनाव लड़ा था और मैं ही आग्रह करके उन्हें विदिशा ले गया था। अंतिम समय जैसे वो इंतज़ार कर रही थीं कि धारा 370 समाप्त हो और वो ये दृश्य देखें और ये देखने के बाद वो हम सबको छोड़कर चली गईं। यह अकल्पनीय है, कल्पना अभी भी कर नहीं पा रहे हैं। यह जो क्षति है, केवल भारतीय जनता पार्टी की नहीं, देश की हुई है। उसकी कभी पूर्ति नहीं हो सकती है।
।।ॐ शांति।।
।।ॐ शांति।।
- Shivraj Singh Chouhan
(Ex.Chief Minister, Madhya Pradesh)
(Ex.Chief Minister, Madhya Pradesh)

No comments:
Post a Comment