शाहगंज, ज़िला सीहोर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और पाकिस्तान के शरणार्थी बंधुओं का अभिनंदन कर विचार साझा किया। मेरे कार्यकर्ता भाइयों और बहनों निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है। भगवान किसी बड़े काम के लिए ही विराम और विश्राम देता है। यह विराम और विश्राम भी परमानेंट नहीं है। किसानों के खाते में फूटी कौड़ी भी नहीं आई, लेकिन कांग्रेस का वचन पत्र देखो तो बोनस के वादों के ढेर लगे हैं। गेहूं, धान, सोयाबीन पर बोनस के वादे, लेकिन पूरा एक भी नहीं हुआ। सीएए केवल इतना है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से जो हमारे हिंदू, सिख, पारसी, जैन भाई-बहन प्रताड़ित होकर 2014 से पहले भारत आ गए हैं, उन्हें भारत की नागरिकता दी जाएगी। इसमें किसी मुस्लिम भाई के खिलाफ एक शब्द नहीं है। जो कर्मचारी, अधिकारी अच्छे हैं; हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन जो जनता और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने की कोशिश करेगा, उसे हम छोड़ेंगे नहीं। कमलनाथ जी ने शराब की नई दुकान खोलने का जो फैसला किया है, हम किसी भी गांव में नई दुकान नहीं खुलने देंगे। जिस गांव में खुलेगी, वहां हम सब पहुंचकर दुकान को बंद करवाएंगे। किसी भी कीमत पर हम मध्य प्रदेश को मद्य प्रदेश नहीं बनने देंगे। आप भी संकल्प लीजिए कि अपने गांव या उसके आसपास शराब की कोई नई दुकान किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे।
No comments:
Post a Comment