Saturday, November 9, 2019

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत है


माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत है, देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने में सभी सहयोग करें, उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

श्री राम जन्मभूमि पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय का सर्वसम्मति से निर्णय भारतीय विधि व्यवस्था की निष्पक्षता का सजीव प्राकट्य है। समस्त नागरिक, निर्णय को सहजता और सद्भाव के साथ स्वीकार करें।

यह भारतीय चिरंतन मूल्य,सह-जीवन, सह-अस्तित्व,सहयोग और सहकार की भावना का परीक्षा काल है। सम्पूर्ण विश्व की दृष्टि भारत की तरफ है। आइये,प्रभु श्री राम के धैर्य और मर्यादा का अनुसरण करते हुए शांति,सद्भाव और समरसता को दृढ़ता प्रदान कर अपने आचरण से विश्व को प्रभु श्री राम का संदेश दें।

गोरक्षपीठाधीश्वर युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज, परम पूज्य गुरुदेव गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज एवं परमहंस रामचंद्र दास जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

No comments:

Post a Comment