Saturday, July 3, 2021

जहां श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वैक्सीन के रूप में सुरक्षा कवच दे रही है। : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया

जहां श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वैक्सीन के रूप में सुरक्षा कवच दे रही है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल हैं, जो नहीं चाहते कि भारत कोविड को परास्त करे।

राहुल गांधी जी ने एक ट्वीट किया जिसमें लिखा है- 'जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं।'

ये ट्वीट देखकर देशवासियों को बहुत ही दुख होगा।

जो टीकाकरण के आंकड़ें हैं ये बताते हैं कि केंद्र सरकार ने युद्धस्तर पर टीकाकरण  अभियान चलाया है।

भारत में 34 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 1 जुलाई को 41.60 लाख वैक्सीन लगीं।

21 जून से आज तक 11 दिनों में करीब 6.85 करोड़ वैक्सीन लगाई गई हैं।

औसतन प्रतिदिन 62 लाख वैक्सीन लग रही है।

राहुल गांधी जी थोड़ा होम वर्क जरूर करें।

केंद्र सरकार ने जनता को टीके के रूप में सुरक्षा कवच दिया है।
आने वाले समय में टीकाकरण अभियान में और तेजी आएगी।

भारत सरकार की ये प्रतिबदधता है कि दिसंबर 2021 तक हर नागरिक तक टीका पहुंचे। 216 करोड़ टीकों तक तब तक उत्पादन होगा।

कांग्रेस शासित राज्य में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

एक प्रतिष्ठित अखबार के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर के बाद राजस्थान सरकार ने 20,000 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर खरीदे।

जिसमें 1,300 कॉन्संट्रेटर अस्पतालों में लगाने की स्थिति में ही नहीं थे।

No comments:

Post a Comment