मैं बिहार की जनता को आज के जनादेश के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ और आभार व्यक्त करता हूँ।
बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की लोक-कल्याणकारी नीतियों, विकास कार्यों के परफॉरमेंस और श्री नितीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है।
बिहार के मतदाताओं ने न केवल भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को वोट दिया है, बल्कि उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जारी विकास यात्रा में अपना विश्वास भी व्यक्त किया है।
चाहे बिहार विधान सभा चुनाव हो या फिर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर व तेलंगाना के उप-चुनाव, समग्र राष्ट्र ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याण नीतियों में अपना अटूट विश्वास बनाए रखा है और जनता का माननीय प्रधानमंत्री जी पर भरोसा और दृढ़ हुआ है।
कोविड महामारी के कठिन समय में जब देश संघर्षों एवं चुनौतियों से जूझ रहा था, तब यह नरेंद्र मोदी सरकार ही थी जिसने गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाये और मुफ्त राशन के साथ-साथ उन्हें आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। यह मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण था।
इस जनादेश के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ।
उनके नेतृत्व में भारत वास्तव में वैश्विक शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित होगा जहां समृद्धि, सुरक्षा और सबके लिए आगे बढ़ने के समान अवसर होंगे।
मैं बिहार भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान जहां एक ओर अपने आपको मानवता की सेवा में झोंक दिया वहीं दूसरी ओर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाया और हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया।
No comments:
Post a Comment